कुशीनगर।जिला पोषण समिति व कन्वर्जेन्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक ने की।
उक्त बैठक में पोषण ट्रैकर पर डाटा फीडिंग, बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग, अंडरवेट बच्चे, गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की स्थिति, स्तनपान अभियान, एन0आर0सी0 एडमिशन, कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव, आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र, आंगनवाड़ी भवन निर्माण परियोजना, इत्यादि मुद्दों पर समीक्षा हुई। मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने पोषण ट्रैकर पर डाटा की फीडिंग को सही करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 01 सप्ताह के अंदर डाटा को ठीक करवाएं। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सुपरवाइजर व सीडीपीओ की नियमित तौर पर बैठक आयोजित करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जितने आंगनवाड़ी केंद्रों में कायाकल्प की आवश्यकता है, लिखित रूप से दें उनका कायाकल्प किया जाएगा। 11 से 14 आयु वर्ग की कन्याओं के लिए कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव के तहत चिन्हीकरण कर स्कूल में नामांकन हेतु प्रेरित किया जाए। इस पर जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय ने बताया कि कुल 3621 किशोरियों का चिन्हांकन किया जा चुका है। मु0वि0अ0 ने कहा कि आदर्श आंगनवाड़ी केंद्रों में जिन मूलभूत चीजों की आवश्यकता है उसकी सूची बनाकर दें इस हेतुक उन्होनें जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, डॉक्टर संजय गुप्ता व आंगनवाड़ी केंद्रों के सुपरवाइजर तथा सीडीपीओ मौजूद थे।
सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…