News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने कई विकास खण्डो मे मतदाता जागरूकता अभियान मे हिस्सा लिया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 12, 2022  |  7:11 PM

500 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने कई विकास खण्डो मे मतदाता जागरूकता अभियान मे हिस्सा लिया

कसया/कुशीनगर । जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विकासखंड हाटा, मोतीचक,व सुकरौली तथा दुदही विकास खंड में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया

आज की हॉट खबर- दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी...

इस क्रम में मत प्रतिशतता व मताधिकार प्रयोग हेतु संत पुष्पा इंटर कॉलेज में दीप प्रज्वलन, देवी वंदना तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा मतदान की प्रतिशतता बढ़ाए जाने हेतु अपील की गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हेतु मताधिकार का प्रयोग आवश्यक है। उपस्थित ग्राम प्रधान एवं कोटेदार से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आप की भूमिका मतदान के प्रतिशतता बढ़ाने में काफी महत्वपूर्ण है। मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित किया जाए। विकासखंड दुदही में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अभियान को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जनपद कुशीनगर में अब तक मत प्रतिशत सिर्फ 58 से 59% तक ही रहता है। मताधिकार के प्रयोग द्वारा उस प्रतिशतता को बढ़ाए जाने की जरूरत है। और उन्होनें कहा कि *मजबूत लोकतंत्र के लिए सही प्रतिनिधित्व जरूरी है और सही प्रतिनिधित्व के लिए अधिक से अधिक मताधिकार का प्रयोग जरूरी है* अतः मताधिकार के प्रयोग हेतु लोगो को जागरूक करें ।

इस अवसर पर संत पुष्प इंटर कॉलेज ढाढा में खंड विकास अधिकारी सुशील सिंह, खंड विकास अधिकारी सुकरौली उषा पाल अधिशासी अभियंता हाटा व अन्य संबंधित अधिकारीगणो की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप
कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप

कुशीनगर। जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार…

बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

खड्डा, कुशीनगर। मंगलवार की शाम खड्डा थाना क्षेत्र के बुढ़वा जंगल पुल के समीप…

तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना
तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को तहसील परिसर में…

दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”
दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”

कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौली गांव से एक बेहद मार्मिक और…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking