कसया/कुशीनगर । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस0 राजलिंगम ने आज विकासखंड सेवरही व तमकुहीराज में ग्राम प्रधानों व कोटेदारों की आवश्यक बैठक मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि गत चुनाव में मत की प्रतिशतता कम थी अतः मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जाए उसमे आप लोगो की भूमिका महत्वपूर्ण है। लोगो को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें व मतदान हेतु प्रेरित करे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों ग्राम प्रधानों तथा कोटेदारों से अपील की कि जनपद कुशीनगर में विधानसभा निर्वाचन में मत की प्रतिशतता को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जाए।
उन्होंने वृद्धजन व दिव्यांग मतदाता को भी प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोग अधिक से अधिक अपने अपने बूथों पर पहुंचकर अधिक से अधिक भाग ले।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार खंड विकास अधिकारी सेवरही व संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…
कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…
राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…
हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…