News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दशमोत्तर कक्षा के छात्र/छात्राओं का समस्त छात्रवृति दस्तावेज जाँच कर 15 नवम्बर तक करें डाटा अग्रसारित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 25, 2022  |  7:23 PM

666 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दशमोत्तर कक्षा के छात्र/छात्राओं का समस्त छात्रवृति दस्तावेज जाँच कर 15 नवम्बर तक करें डाटा अग्रसारित WhatsApp

कुशीनगर।जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में दशमोत्तर अनुसूचित जाति / सामान्य वर्ग छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत द्वितीय चरण हेतु छात्र / छात्राओं द्वारा आन लाइन आवेदन करने का दिनांक 08 जुलाई 2022 से 07 नवम्बर 2022 निर्धारित है तथा छात्र छात्राओं द्वारा दिनांक 10 नवम्बर 2022 तक आवेदन पत्र संस्थान में जमा करने हेतु समय निर्धारित की गयी है। साथ ही संस्थान द्वारा दिनांक 15 नवम्बर 2022 तक छात्रों द्वारा किए गये आवेदन पत्र को अग्रसारित करने की तिथि निर्धारित की गयी है। जनपद में अब तक छात्र / छात्राओं द्वारा कुल 13799 आवेदन पत्र फाइनल सब्मिशन किया गया है, परन्तु अब तक 5433 आवेदन पत्र ही अग्रसारित किया गया है। वर्तमान रिपोर्ट के आधार पर अनुसूचित जाति / सामान्य वर्ग के कुल 8366 आवेदन पत्र लम्बित है।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त दशमोत्तर कक्षा को संचालित करने वाले संस्थानों के संस्थाध्यक्षों से अनुरोध है कि छात्र/छात्राओं से समस्त दस्तावेज मंगाकर जाँच करते हुए अन्तिम तिथि दिनांक 15 नवम्बर 2022 तक अनिवार्य रूप से डाटा अग्रसारित करने का कष्ट करें। अगर कोई भी पात्र छात्र / छात्रा छात्रवृत्ति से वंचित होते हैं तो उसकी समस्त जिम्मेदारी संस्थान की होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking