News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दीपावली औऱ धनतेरस में भीड़ -भाड़ इलाके में पुलिस की रहेगी विशेष नजर:विनोद कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक,

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 8, 2020  |  7:28 AM

698 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दीपावली औऱ धनतेरस में भीड़ -भाड़ इलाके में पुलिस की रहेगी विशेष नजर:विनोद कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक,
  • दीपावली औऱ धनतेरस में भीड़-भाड़ इलाके में पुलिस की रहेगी विशेष नजर:विनोद कुमार सिंह(पुलिस अधीक्षक)
  • पैदल गस्त के साथ भीड़-भाड़ इलाके में महिला पुलिस,व सादे ड्रेस में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद

कुशीनगर। आगामी पर्व दीपावली व धनतेरस पर बाजारों में भीड़ को देखते हुये पुलिस विभाग ने भी सुरक्षा ब्यवस्था को चाक- चौबंद बनाये रखने के लिये अभी से ही पैदल गस्त शुरू कर दिया है। इसके साथ ही शहर, ग्रमीण क्षेत्रो के प्रमुख चौराहे व सोना चाँदी की दिकनो पर विशेष नजर रखी जायेगी।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

इस संवाददाता से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह ने एक मुलाकात में बताया की त्यौहार के मौके पर बाजारों में भीड़ अधिक होने लगती है।ऐसे में चोर, उच्चके पर निगाह रखने के लिये सादे ड्रेस में भी पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा।महिला सुरक्षा के लिये महिला फोर्स क्षेत्र मे भ्रमण शील रहेगी, त्यौहारों के मौके पर बाजार में भीड़ को नियंत्रण करने के लिये यातायात पुलिस से ताल मेल बिठा कर कार्य किया जाएगा। कोरोना वायरस के प्रति भी लोगो को जागरूक किया जाएगा,की वह समाजिक दूरी का पालन करते हुये अपनी खरीददारी करें।

आगे बात -चीत के क्रम में एसपी ने कहा की मोबाइल दस्ता मोटरसाइकिल से क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे। साथ ही दुकानदारों से उनका यह अपील है की वह अपने दुकानों के बाहर अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक कर लें की वह क्रियाशील है कि नही। जिससे कभी आवश्यकता पड़ने पर पहचान किया जा सके। साथ ही मातहतों को भी चेताया है की क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहते हुये, महिलाओं के सुरक्षा के प्रति सजग रहे। किसी प्रकार की कोई लपरवाही क्षम्य नही होगी।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking