News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नाबालिग को पुलिस ने बिकने से बचाया, बेचने वाली माँ की पुलिस को तलाश!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 19, 2020  |  5:37 AM

1,240 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नाबालिग को पुलिस ने बिकने से बचाया, बेचने वाली माँ की पुलिस को तलाश!

कुशीनगर | उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा केशवपट्टी निवासी एक मां अपनी नाबालिग बेटी को बरेली ले जाकर बेचने की तैयारी कर रही थी,इसकी भनक पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंच किशोरी को कब्जे में लेते हुए चाइल्ड लाइन भेज दिया । उधर पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला फरार हो गई।पुलिस महिला की खोजबीन करने में जुटी हुई है ताकि सच्चाई सामने आ सके। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के केशवपट्टी निवासी एक महिला अपनी नाबालिग पुत्री को लेकर छितौनी बाजार पहुंची और लड़की के लिए सामान की खरीदारी करने लगी । इस पर लड़की को शक हुआ तो उसने मां से सामान खरीदारी करने के बारे में पूछा तो उसे बताया कि उसे बरेली जाना है,यह सुन लड़की के होश उड़ गए।जब मां बेटी छितौनी से बाहर निकले तो लड़की ने मां पर बरेली ले जाकर बेचने का आरोप लगाते हुए शोर मचाने लगी।शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गयी । इसकी भनक लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई । पुलिस कर्मियों के पहुंचने से पहले ही महिला वहां से भाग खड़ी हुई । पुलिस ने लड़की को कब्जे में लेकर चाइल्ड लाइन को भेज दिया है । प्रभारी एसओ विशाल सिंह ने बताया कि किशोरी द्वारा अपनी मां पर बरेली ले जाकर बेचने की बात कही जा रही है । पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है । फरार महिला की खोजबीन में टीम लगा दी गई है ।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष,...

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking