कुशीनगर । सूबे में विधान सभा चुनाव को लेकर जिला प्रशाशन अपनी तैयारी में जी जान से जुटा है।आगामी विधान सभा निर्वाचन- 2022 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने एवं विधान सभा निर्वाचन- 2022 को शांति पूर्वक सम्पन्न कराये जाने के प्रति शासन एवं प्रशासन की कटिबध्दता तथा आम जनमानस में सुरक्षा एवं विश्वास सुनिश्चित करने की दिशा में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा लगभग पचास अपराधियों के विरुध्द गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है तथा अन्य अपराधियों का चिन्हीकरण कर उनके विरुध्द गुण्डा एक्ट/ जिलाबदर कराने की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस महकमे से मिली जानकारी के अनुसार शाशन के मंशा के अनरूप पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी व हल्का प्रभारी तथा समस्त बीपीओ को निर्देशित दिया गया है कि आगामी विधान सभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत चुनाव को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों को चिन्हित,भौतिक रुप से सत्यापित कर नियमानुसार अधिक से अधिक प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि विधान सभा चुनाव शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके। साथ ही साथ उन्होंने इस बात का भी हिदायत दिया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के विरुध्द ऐसी निरोधात्मक कार्यवाही न की जाय।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…