कसया/कुशीनगर । सावनी जनहित फाउंडेशन के तत्वाधान में कुशीनगर के मुंडेरा रत्नपट्टी गांव के प्राथमिक विद्यालय में संस्था के संस्थापक ट्रस्टी हरिकेश सिंह की उपस्थिति में विद्यालय के समस्त विद्यार्थी को पुस्तक और कलम का वितरण किया गयाl उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती राधिका देवी व रमापति दुबे रहे l इस मौके पर मुख्य अतिथि राधिका देवी ने कहा कि सावनी संस्थान द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्य उल्लेखनीय व सराहनीय है l रमापति दूबे ने कहा कि ऐसी संस्थाओ द्वारा समाज में गरीब, जरूरतमंदो के लिये लिये जा रहे कार्य पुनित कार्य है l इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक, कर्मचारी उपस्थित रहे l विद्यालय के अध्यापक प्रभात चतुर्वेदी का विशेष सहयोग संस्था को प्राप्त हुआl ज्ञात हो कि सावनी जनहित फाउंडेशन एक नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन है जो मूलत मुंबई से पंजीकृत हैंl सामाजिक उत्थान ही संस्था का मूल उद्देश्य हैl
इस फाउंडेशन के राष्टीय अध्यक्ष संजय मिश्रा तथा राष्टीय सचिव अरविंद राव व राष्टीय कोषाध्यक्ष संतोष उपाध्याय हैl
यह संस्था सदैव पिछड़े क्षेत्रो में जनहित के मुद्दों व समाजिक मूल -भूत सुविधाओं से वंचित समाज में चिन्हित कर उनकी आवशयक्ताओ व समस्याओ के निराकरण का प्रयास करती है l
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…