कुशीनगर । बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर में बुधवार को जीर्णोद्धार के बाद भौतिक व रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाओं का लोकार्पण प्रबंध तंत्र के अध्यक्ष अर्जुन सिंह मजीठिया ने किया।
कहा कि 23 वर्ष बाद यहां प्रबंध तंत्र बहाल हुआ है। विद्यालय की गरिमा के अनुरूप इसका विकास होगा। पठन-पाठन व अनुशासन को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने प्रयोगशालाओं का अवलोकन भी किया। प्रबंधक ओमप्रकाश दूबे ने कहा कि विद्यालय के निरंतर विकास के लिए कार्य होता रहेगा। हिदी व अंग्रेजी माध्यम में पठन-पाठन इसी दिशा में एक प्रयास है। कोआपरेटिव इंटर कालेज पिपराइच के पूर्व प्रधानाचार्य डा. नरेंद्र प्रताप सिंह, बिरला धर्मशाला के प्रबंधक वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, नवतप्पी इंटर कालेज गढ़हरामपुर के प्रधानाचार्य मेजर शिवनाथ सिंह, प्रधानाचार्य इम्तियाज अहमद खान, डा. प्रियेश त्रिपाठी, अहिल्या मजीठिया,लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, अरविद राव, मीडिया प्रभारी सुरेश प्रसाद गुप्त, अमरजीत यादव, राजेश राय, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, एड. गोपाल पांडेय, देवेंद्र पाठक, रमेश यादव,चंद्रभूषण मिश्र आदि उपस्थित रहे। संचालन उमेश उपाध्याय ने किया।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…