News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भारत गाँव में बसता है और जब गाँव उठेगा, गाँव जगेगा,गाँव हंसेगा तब भारत हंसेगा: मुकुट बिहारी वर्मा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 24, 2021  |  11:17 AM

876 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भारत गाँव में बसता है और जब गाँव उठेगा, गाँव जगेगा,गाँव हंसेगा तब भारत हंसेगा: मुकुट बिहारी वर्मा WhatsApp
Responsive image

पिपरा बाजार/कुशीनगर | उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरा होनें पर कुशीनगर विधान सभा के पिपरा जटामपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और कुशीनगर के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि,प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए तमाम ही योजनाएं चला रखीं है इसका सभी वर्ग के लोग लाभ उठा रहे है।गरीबों व पात्र लोगो को राशन कार्ड बनाये जाने, महिलाओं की शहुलियत को देखते हुए फ्री गैस कनेक्शन, सिलेंडर दिया।फ्री बिजली कनेक्शन दिया है।गरीबो न अन्य वर्गों को शौचालय की सुविधा मुहैया कराई, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाने के लिए सीधे खाते में पैसे मिले, गरीब निर्धन के लिए इलाज का सहारा बनने के लिए आयुष्मान गोल्डन कार्ड को बनबाया किसानों के खाते में तीन माह में दो हजार रुपये खातों में भेजे।सरकार ने बिजली क्षेत्र में बहुत सुधार किया है ग्रामीण इलाके में 18 घन्टे व तहसील क्षेत्र के नगर में 22 घन्टे बिजली की उपलब्धता कराई है।कोबिड 19 की वेक्सिन बनबाकर देश के पीएम ने देश को आत्म निर्भर बनाया है।सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमनें एक सिद्धांत तय किया है सहकारी बैंक के लिए पैसा कमाना महत्वपूर्ण नहीं है हमारे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है कि हम जनहितकारी योजना बनाकर जनता का सहयोग करें। कहा कि हमारी सरकार आने के पहले किसानों को नकली खाद मिलती थी वह भी लाठी खाने के बाद।लेकिन हमारी सरकार में सबको आसानी से पर्याप्त मात्रा में नीम कोटेड खाद मिल रहा है।हम किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध हैं। क्योंकि भारत गाँव में बसता है और जब गाँव उठेगा, गाँव जगेगा,गाँव हंसेगा तब भारत हंसेगा।उन्होनें कहा कि हमारी सरकार नें चार वर्ष में 386 लाख मीट्रिक टन अनाज खरीदा है जबकि पिछली सरकार ने पाँच वर्ष में मात्र 82 लाख मीट्रिक टन अनाज खरीदा था। सहकारिता मंत्री ने बताया कि हम जगह जगह गोदाम बना रहे हैं जिसे तीस प्रतिशत की छूट पर किसानों को किराये पर देंगे जिसमें वह अपनी उपज रख सके और जब मनचाहा मूल्य मिले तब उसे बेंच सके। यही नहीं सरकार गोदाम में रखे अनाज की तत्कालीन कीमत की रशीद भी देगी जिस पर किसान चाहे तो बैंक से लोन भी ले सकते हैं।

इसके अलावा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र, कुशीनगर विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी,जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय,जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल,देवरिया कसया सहकारी बैंक चेयरमैन लल्लन मिश्र,और किशोर यादव ने भी आयोजित कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों के बारें में बताया।

इस दौरान जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विजय शुक्ल,जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,कार्यालय मंत्री मारकण्डेय दूबे,जिला मंत्री बलिराम यादव,मण्डल अध्यक्ष शिवमोहन प्रसाद,दुर्गादयाल तिवारी,सन्तलाल जायसवाल,अविनाश तिवारी, सभानन्द गोंड,राजाबाबू, किताबुद्दीन,दीनानाथ,नरबदन जायसवाल,सिपाही लाल श्रीवास्तव,उपेन्द्रनाथ पाण्डेय, मुन्ना सिह,गोलू सिह, ओमप्रकाश गुप्ता,प्रधान प्रतिनिधि ध्रुव तिवारी,राजकुमार शर्मा,विनोद त्रिपाठी,विजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल,और अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking