साखोपार/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.12 वीर अब्दुल हमीद नगर पिपरहिया कसया निवासिनी असरुन निशा पत्नी हबीबुल्लाह ने कसया थाने मे तहरीर देकर अपने मुहल्ले के ही एक व्यक्ति पर जबरन जमीन लिखवा कर हड़पने का आरोप लगाया हैं l असरुन ने दिये तहरीर मे कहीं हैं कि मेरा पुत्र रफीक सऊदी मे मुहल्ले के ही मौलाना यूनुस के दवा कि दुकान पर सेल्समैनी कार्य करता हैं जो लगभग 11वर्षो से सऊदी मे रह रहा हैं, और उसको अतहर पुत्र यूनुस छुट्टी भी घर आने को नहीं दें रहा हैं। मेरे पुत्र द्वारा इसका विरोध करने पर उसको नजर बंद कर दिया गया हैं,और यहाँ पर यूनुस द्वारा धमकी दिया जा रहा हैं कि तुम अपना जमीन हमको लिख दो तब तुम्हारे पुत्र को हम विदेश से आने देंगे। पीड़िता ने बतायी हैं कि उक्त द्वारा 11नवंबर को बार बार मुझको फोन पर जमीन लिखने के लिये दबाव बनाया गया हैं और जन माल की धमकी दीं गयी हैं, जिसके लिये पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई हैं lजबकि अतहर का कहना है कि मैंने प्रार्थिनी के लड़के को सउदी ले गया था और उसे अपने यहाँ बतौर सेल्समैन के रूप में काम दिया और उसपर भरोसा जता कर उसके हवाले अपने कारोबार को सौप दिया।जब वह यहाँ आने की बात किया तो मैंने उससे हिसाब किया तो उसके जिम्मे मेरा पैसा निकला और उसने उसे देने के लिए कबूल भी किया और एक पेपर बनाया है।पैसे न देने पड़े उसी लिए यह मेरे ऊपर आरोप लगाया जा रहा है।
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…
हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के…
तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…