News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर मे एक चौकी ऐसा भी, जहां अकेले कमान सम्भाल रहे चौकीइंचार्ज, कागजो मे तैनात है 17 सिपाही!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 1, 2020  |  5:04 PM

1,304 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर मे एक चौकी ऐसा भी, जहां अकेले कमान सम्भाल रहे चौकीइंचार्ज, कागजो मे तैनात है 17 सिपाही!
  • कप्तानसाहब एक नजर इधर भी……।।।
  • कुशीनगर मे एक चौकी ऐसा भी, जहां अकेले कमान सम्भाल रहे चौकीइंचार्ज
  • चौकी के सिपाहियों के लिए बना बैरक उपनिरीक्षकों का बन गया है आवास
  • कागजो मे तैनात है 17 सिपाही,मौके पर मिलतें है सिपाही बिहीन चौकीइंचार्ज

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा
हाटा/कुशीनगर |
स्थानीय उपनगर मे स्थित पुलिस चौकी का हाल बेहाल है अकेले चौकी इंचार्ज सम्भाल रहे व्यवस्था।
उपनगर मे स्थित पुलिस चौकी पर सत्रह सिपाही कागजो में तैनात है परंतु मौके पर एक भी सिपाही नही मिलते।कोतवाली से चौकी की दूरी लगभग एक किमी है नगर मे कही कोई अप्रिय घटना घट जाए तो मौकेपर पर तैनात चौकी इंचार्ज असहाय नजर आते हैं।अगर कभी चोरी या छिनैती की घटना घट जाए तो मौके पर पुलिस को पहुचंने मे अच्छा खासा समय लग जाता है ,क्योंकि मौके पर कही कोई सिपाही मौजूद ही नहीं रहता है।घटना के बाद चौकी इंचार्ज को थाने पर फोन कर सिपाहियों को बुलाना पडता है और सिपाहियों के आते आते देर हो जाता है।अगर चौकी पर दस सिपाही हमेशा मौजूद रहते तो घटना रोकने मे पुलिस के लिए आसान होता।सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि चौकी पर सिपाहियों के लिए बने बैरक उपनिरीक्षकों का आवास बन गया है।अगर इस बैरग पर हमेशा तैनात रहते सिपाही तो किसी घटना के समय तत्काल पहुचते और कानून व्यवस्था व सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस और पब्लिक दोनो के लिए सुबिधाजनक हो जाता ।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking