News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सपा मुखिया का हुआ जोरदार स्वागत, अपने मुखिया को पाकर कार्यकर्ताओ में दिखा उत्साह।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Nov 13, 2021  |  7:57 PM

667 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सपा मुखिया का हुआ जोरदार स्वागत, अपने मुखिया को पाकर कार्यकर्ताओ में दिखा उत्साह।
  • रथयात्रा के उपर से हाथ हिलाकर, कार्यकर्ताओ मे जोश भर दिये अखिलेश

सुकरौली/कुशीनगर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 2022 विजय रथ का आगमन आज कुशीनगर जिले में हुआ। सपा मुखिया अखिलेश यादव का कुशीनगर बॉर्डर पर सपा जिला अध्यक्ष मनोज यादव, सपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष उर्मिला द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। निर्धारित समय से बिलम्ब से पहुँचने के बाद भी अपने नेता को देखने की ललक सपा कार्यकर्ताओं में कम नहीं हुईं।लोगो का हुजूम हज़ारों की संख्या में रामपुर,जोल्हिनिया, सुकरौली बाजार समेत तमाम जगहों पर स्वागत के लिए लालायित दिखे। अखिलेश यादव बस के ऊपर से ही लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ते रहे।

बताते चले कि सुबह से ही हजारों की संख्या में जुटी जनता भूखे, प्यासे, कड़ी धूप में अपने नेता का एक झलक पाने के लिए लालायित थी । रामपुर चौराहे, जोल्हिनिया और सुकरौली मे सड़क पर इंतजार में खड़ी रही। दोपहर बाद 3:30 बजे पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री की विजय रथ पहुचते ही उन्होंने सपा मुखिया ने हाथ हिलाकर अपने कार्यकर्ताओ को अपनी झलक दिखाई।अपने नेता की झलक मिलते ही सपाईयो में एक नया जोश उभर आया। इस स्वागत में
राम अवध यादव विधान परिषद सदस्य कुशीनगर जे पी जायसवाल विधान परिषद सदस्य देवरिया तूफानी निषाद प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी राजन त्रिपाठी विधायक सुपुत्र ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी बंटी राव राजनेति कश्यप रणविजय सिंह उर्फ मोहन बाबू जिला अध्यक्ष कुशीनगर डॉ मनोज यादव,वरिष्ठ सपा नेता सुनील दत्त शाही, सुरेंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष हाटा कुशीनगर उर्मिला द्विवेदी वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी शमशाद उर्फ बौना भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य टेकुआटार कुशीनगर सपा नगर अध्यक्ष टीपू यादव,ई विद्यासागर यादव, सुनील यादव, अरविंद यादव, अर्जुन यादव,रामसमुझ यादव,समेत हज़ारों समाजवादी कार्यकर्ता व नेतागण मौजूद रहे।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सी ओ कसयापीयूष कांत राय सहित, थाना अहिरौली बाजार व हाटा की पुलिस प्रसाशन उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking