कुशीनगर | अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में कुशीनगर की पवित्र मिट्टी भी शामिल होगी। जिले के आठ मंदिर व मठों की पवित्र मिट्टी अलग-अलग कलशों में रखकर अयोध्या भेजी जाएगी। भगवान बुद्ध व महावीर के निर्वाण स्थल की पवित्र मिट्टी भी इसमें शामिल होगी।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सीबी सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को दोपहर दो बजे कुशीनगर से पवित्र मिट्टी अयोध्या के लिए भेजी जाएगी। यह पवित्र मिट्टी श्रीराम मंदिर अयोध्या के शिलान्यास में शामिल होगी।
इसमें कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर, तुर्कपट्टी के सूर्य मंदिर, मैनपुर कोट के दुर्गा मंदिर, फाजिलनगर के जैन मंदिर, कुबेरस्थान के शिव मंदिर, खनवार के दुर्गा मंदिर, श्री रामजानकी मठ कसया तथा विश्व सनातन मंदिर रामकोला की मिट्टी शामिल है।
सीबी सिंह ने बताया कि आठ तांबे के कलश में प्रत्येक मंदिर व मठ की पवित्र मिट्टी भगवा रंग के कपड़े में रक्षा सूत से बंधा हुआ होगा।
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…
हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…