News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना की बैठक सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 13, 2021  |  6:32 PM

717 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना की बैठक सम्पन्न WhatsApp
Responsive image
  • स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना की बैठक सम्पन्न
  • बैठक में स्टेट बैंक के जिला क्वार्डिनेटर के अनुपस्थित रहने पर स्टेट हेड को पत्र लिखने का निर्देश

कुशीनगर | बुद्ववार को जिलाधिकारी एस राज लिंगम की अध्यक्षता में पीएम स्व0 निधि/स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
पीएम स्व0 निधि योजना अन्तर्गत दिनांक 13 जनवरी से 16 जनवरी 2021 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत लम्बित आवेदनों का निस्तारण कराते हुए आत्मनिर्भर योजना से अधिक से अधिक पात्र जनों को लाभान्वित कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन आवेदनों के सापेक्ष लोन स्वीकृति एवं वितरण की स्थिति संतोषजनक नही है, उन्होंने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत रूप से देख कर लम्बित पत्रावलियों का 3 दिन में निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि थोड़ी मानसिकता बदलने की जरूरत है इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी के सहयोग की जरूरत है, यदि आप किसी को लोन देते हैं तो लोन लेने वाले के जीवन मे बदलाव आता है,
समीक्षा दौरान पाया गया कि एसबीआई में 929 आवेदन पत्र स्वीकृत हेतु लम्बित हैं,इसी प्रकार सेंट्रल बैंक में 760, बैंक ऑफ बड़ौदा में 415, पंजाब नेशनल बैंक में 398, इलाहाबाद बैंक में 163 आवेदन पत्र स्वीकृत हेतु लम्बित हैं, जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित को निर्देशीत किया कि आप अपने शक्तियों का प्रयोग करें किसी प्रकार की बहानेबाजी न करें तथा सभी लम्बित आवेदन पत्रों को 3 दिवस के अंदर स्वीकृत करते हुये भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
एसबी आई के डिस्ट्रिक्ट क्वार्डिनेटर के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने स्टेट हेड को पत्र भेजने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर मेरे सहयोग या पत्र भिजवाने की आवश्यकता हो तो भिजवा दें, समीक्षा दौरान सभी ईओ द्वारा बैंकों में अनावश्यक पत्र की मांग किये जाने की शिकायत पर सभी बैंकर्स को आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए सभी ईओ को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए नोटिस सहित अन्य कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 19 हजार लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक मात्र 6 हजार ही कम्प्लीट हुए है जो बहुत ही खराब प्रगति है, इस के अतिरिक्त उन्होंने नगर पंचायतो/नगर पालिका में साफ सफाई के कार्य के प्रति विशेष रुचि लेने व मास्टर प्लान के तहत प्रभावी कार्यवाही किये जाने का निर्देश सभी ईओ को दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, परियोजना अधिकारी वेद प्रकाश यादव, शहर मिधन प्रबन्धक राजदीप यादव, सामुदायिक आयोजक शेषमणि सिंह, डीसी मनरेगा प्रेमप्रकाश, सहित सभी ईओ व एलडीएम के प्रतिनिधि, बैंकों के प्रबंधक/प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking