News Addaa WhatsApp Group

कोरोना के गाल में समातें पदाधिकारियों से संतप्त है श्री सार्वजनिक रामलीला मंडल पालघर.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Apr 27, 2021  |  10:51 AM

950 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोरोना के गाल में समातें पदाधिकारियों से संतप्त है श्री सार्वजनिक रामलीला मंडल पालघर.।
पालघर।वैश्विक महामारी कोरानाकाल के लगभग एक वर्ष में दानव बना कोरोना के गाल में आधा दर्जन से उपर  पदाधिकारियों को असमय समा जाने से पुरा श्री सार्वजनिक रामलीला मंडल पालघर संतप्त और आज बेहद शोकाकुल अकेला महसूस कर रहा है। बैकुंठ वाशी सभी श्रेष्ठ जनों की भुली बिसरी यादों को सुनाते व्यथित मन से आँख डबडबाते रामलीला मंडल के संयोजक पं.राजू शर्मा आज काफी गमजदा है।
आज से तकरीबन इक्कीस वर्ष पूर्व श्री सार्वजनिक रामलीला म़ंडल पालघर की स्थापना स्थानिकों की ओर  से करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन हर वर्ष सुचारू रुप से किया जाता रहा है।जिसमें प्रभु श्रीराम के विभिन्न लीलाओं का नाटकीय मंचन सफल योग्य कलाकारों द्वारा करते लगभग हफ्तों बड़ा चहल पहल पालघर में रहता है।जिसमें समाज के बुद्धिजीवी, गणमान्यजन और लब्धप्रतिष्ठित गण कार्यक्रम का आंनद लेते हुए भावविभोर भी होते रहे है।
      श्री सार्वजनिक रामलीला मंडल पालघर ने बीते वर्ष से काफी कुछ खोया है जिस अपूरणीय क्षति की कल्पना मात्र तक संदेह नही था कहते पं.राजू शर्मा दूरभाष पर बताया कि रामलीला मंडल कोरोना जैसे दानव के कारण खंडहर बनता जा रहा है। जिससें हमारे बीच की अद्वितीय श्रेष्ठ पुरुषजन हमें छोड़कर नारायण धाम की यात्रा का प्रस्थान कर चुके है।
    जानकारी के लिए बतादें कि रामलीला मंडल के वरिष्ठ चंद्रकांत दुबे,सरोज चंद्रकांत दुबे, ओमजी पाण्डेय, पंकज तिवारी, अरविंद नारखड़े,सुरेश चौहान, शमशेर बहादुर सिंह जैसे नामचीन का ऐसे चले जाना बड़ा ही दुःखद मार्मिकता भरा अघात पहुचाने वाला खबर है।

आज की हॉट खबर- नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची...

संबंधित खबरें
चौकीदारों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
चौकीदारों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम प्रहरी (चौकीदार) संघ ने सौंपा ज्ञापन खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत
सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप सुकरौली/कुशीनगर।हाटा कोतवाली के देवतहां सुकरौली…

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking