News Addaa WhatsApp Group Join करें

कोरोना पाजिटिव की खबर से मची खलबली।।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 17, 2020  |  8:22 AM

1,537 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोरोना पाजिटिव की खबर से मची खलबली।।

पिपरा बाजार/कुशीनगर
विशुनपुरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामनगर मिश्रौली के टोला मिश्रौली में रविवार सुबह कोरोना पॉजीटिव की खबर आम होते ही प्रसाशनिक अफ-सरो की गाड़ियांं गांव में दौड़ने लगी जिससे ग्रामीणों ने खुद ही अपने को घरों में लॉक कर लिया और गांव में सन्नाटा पसर गया।इसी दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंंच गांव को सील किया तथा जन आवाम से अपने घरों में रहने की अपील की।
उक्त गांव में बीते 14 तारीख को मुम्बई से ट्रक से जिला में पहुंंच कर युवक ने जिला अस्पताल से जाँच कराकर पडरौना से एक टेम्पू से घर पहुंंचा। रविवार सुबह कोरोना जांच पॉजीटिव की रिपोर्ट आते ही सुबह से जिले के आला- अधिकारियों की गाड़ियांं गांव में घूमने लगी जिससे गांव में सन्नाटा पसर गया।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंंच गांव के सभी रास्तो को सील करवाया।
सुबह उच्चाधिकारियों के आने की भनक लगते ही गांव के जिम्मेदारों द्वारा आनन फानन में गांव की सफाई करनी शुरू की गई।गांव पहुचे खण्ड विकास अधिकारी ने उक्त गांव की सफाई ब्यवस्था देख अपने मातहतों को जम कर फटकार लगाते हुए अतिशीघ्र सफाई ब्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।जिसके बाद दर्जनोभर कर्मचारी आनन फानन में सफाई ब्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए।
उक्त युवक चार पांच रोज पूर्व मुंबई से ट्रक के माध्यम से आय था जिसकी जिला अस्पताल पर स्क्रीनिग के पश्चात सेम्पल जांच के लिए भेजा गया था जो पॉजीटिव पाया गया।इसी तरह खड्डा विकास खण्ड के कटाई भरपुरवा में भी एक कोरोना पॉजीटिव मिल जो रिस्ते में मिश्रौली वाले पॉजीटिव केस का मौसा लगता है तथा दोनों साथ ही मुंबई से आये थे।उस गांव को भी आलाधिकारियों द्वारा सील करने के पश्चात लोगो से घरों में रहने की अपील की गई।इस दौरान जिलाधिकारी,एसपी,एडिशनल एसपी,विडिओ विशुनपुरा,सीओ खड्डा,एसओ नेबुआ नौरंगिया सहित भारी संख्या में पुलिस मौजूद थी।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में हादसे के बाद खाकी बनी कांवड़ियों का सहारा,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चार घंटे में मासूम की सुरक्षित बरामदगी, अब अपहरणकर्ता भी पुलिस के शिकंजे में तीन साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी थी फिरौती
चार घंटे में मासूम की सुरक्षित बरामदगी, अब अपहरणकर्ता भी पुलिस के शिकंजे में तीन साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी थी फिरौती

कुशीनगर। रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम के अपहरण और फिरौती मांगने…

सलेमगढ़ में हादसे के बाद खाकी बनी कांवड़ियों का सहारा, थानाध्यक्ष ने संभाली कमान
सलेमगढ़ में हादसे के बाद खाकी बनी कांवड़ियों का सहारा, थानाध्यक्ष ने संभाली कमान

कुशीनगर। बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर से दर्शन कर अपने घर चौरीचौरा, गोरखपुर लौट रहे…

शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़
शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी…

चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking