News Addaa WhatsApp Group Join करें

क्या आप भी कुशीनगर से है!!तो जानिये कौन -कौन प्रतिष्ठान खुलेंगे,18 से 23 मई के बीच , तो पढ़े खबर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 17, 2020  |  4:14 PM

1,560 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
क्या आप भी कुशीनगर से है!!तो जानिये कौन -कौन प्रतिष्ठान खुलेंगे,18 से 23 मई के बीच , तो पढ़े खबर

 

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

*कुशीनगर – शर्तो के साथ 18 से 23 मई तक खुलेंगी दुकानें*

न्यूज अड्डा टीम

कुशीनगर, जिलाधिकारी महोदय ने सशर्त 06 दिनों के लिये दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है।आदेश में कहा गया है कि देश व प्रदेश में लागू लॉकडाउन के दौरान आम जनमानस को जीवनोपयोगी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु स्थानीय स्तर पर निम्नानुसार व्यवस्था निर्धारित की जाती है।

जिसके अनुसार दिनांक 18.05.2020 एवं 23.05.2020 के लिए निर्धारित समयावधि के अनुसार दुकानों को खोलने की अनुमति इस शर्त के साथ प्रदान की जाती कि दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का कडाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रतिदिन प्रातः 09.00 बजे से सायं 09.00 बजे तक खुलने वाली दुकाने-
मेडिकल्स (दवा की दुकानें)/बेकरी/अण्डा-दूध-ब्रेड/बिल्डिंग मैटेरियल्स/खाद/वीज/ कृषि यंत्रों के स्पेयर पार्ट्स/साइकिल-मोटरसाइकिल के पंचर/मरम्मत की दुकानें/ प्लम्बर।

मछली/मीट की दुकानें प्रतिदिन दोपहर 02.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक खुलेंगी।

बडे शोरूम, बडी दुकानें, काम्प्लेक्स, शापिंग मॉल, होटल (सत्कार सेवाएं) इत्यादि पूर्ण रूप से बन्द रहेंगे।

यह व्यवस्था दिनांक 18 से 24 मई, 2020 के लिए बनायी गयी है। इसके उपरान्त पुनः व्यवस्था के सम्बन्ध में पृथक से आदेश दिया जायेगा।

विशेष:
तम्बाकू एवं निकोटिन युक्त पान मसाला/गुटका के निर्माण/भण्डारण /विक्रय पूरी तरह से प्रतिबन्धित रहेगा तथा किसी भी प्रकार के पान मसाला खा कर व सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबन्धित रहेगा तथा किसी भी प्रकार का पान मशाला व अन्य खाकर सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबन्धित रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
जनपद के 05 हॉट पॉट क्षेत्रों
1-ढाढा खुर्द मोहल्ला बेलवनिया, नगर पालिका परिषद हाटा, तहसील हाटा, कुशीनगर
2-ग्राम बलुआ तकिया, थाना-पटहेरवा, तहसील तमकुहीराज, कुशीनगर
3-ग्राम काटी, तहसील पडरौना, जनपद कुशीनगर
4-ग्राम कटाई भरपुरवा, तहसील खड्डा, जनपद कुशीनगर,
5-ग्राम रामपुर मिश्रौली, तहसील पडरौना, जनपद कुशीनगर
के तीन किलोमीटर के अन्दर चिकित्सा सेवा एवं आवश्यक सेवा के अतिरिक्त अन्य कोई गतिविधि नहीं होगी.

इसके अतिरिक्त जनपद में उपरोक्त के अतिरिक्त कहीं भी हॉटस्पाट/कन्टेनमेंट जोन घोषित होता है तो उक्त क्षेत्र के तीन किलोमीटर के अन्दर चिकित्सा सेवा एवं आवश्यक सेवा के अतिरिक्त अन्य कोई गतिविधि नहीं होगी

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking