News Addaa WhatsApp Group

खड्डा थाना परिसर में मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस

Sanjay Pandey

Reported By:

May 21, 2021  |  6:54 PM

1,096 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा थाना परिसर में मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना परिसर में एस एच ओ की अगुवाई में शुक्रवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को आतंकवाद के समूल खात्मे के लिए शपथ दिलाई गई।
शुक्रवार को खड्डा थाना परिसर में एस एच ओ रामकृष्ण यादव की अगुवाई में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाते हुए पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री यादव ने कहा कि भारत में हर साल 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के रास्ते से दूर करना है, आम लोगों की पीड़ा को उजागर करना और यह दिखाना कि यह कैसे राष्ट्रीय हित के लिए हानिकारक है। वर्ष 1991 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान एस आई रमाशंकर यादव, एस आई जीतबहादुर, एस आई राजेश कुमार, दिवान योगेश राय, बाबूलाल चौहान, अतुल खत्री, प्रमोद यादव, विपिन पाण्डेय, अमरजीत यादव, नरेन्द्र, म.का. मानसी सिंह, प्रसून सिंह आदि शामिल रहे।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking