News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: गरीबी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता की अगुवाई में धरना प्रदर्शन!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 19, 2021  |  5:28 PM

814 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: गरीबी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता की अगुवाई में धरना प्रदर्शन! WhatsApp
Responsive image

संजय पाण्डेय/न्यूज अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। गरीबी मुक्ति मोर्चा के बैनर तले संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता की अगुवाई में खड्डा के काली मन्दिर परिसर में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर 17 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम खड्डा को सौंपा गया। एसडीएम ने मांगपत्र पर न्यायोचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
मंगलवार को गरीबी मुक्ति मोर्चा के बैनर तले मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता ने मांग पत्र में खड्डा विकास खण्ड के कुछ गावों में सरकारी योजना जिसमें सड़क, नाला, नाली, स्कूल, शौचालय, आवास, नरेगा, पेंशन की जांच कराने, नेबुआ नौरंगिया के कुछ गांवों के विकास कार्य का भौतिक सत्यापन कराने, नगरपंचायत खड्डा व छितौनी के गरीब पात्रों को आवास, पेंशन, राशनकार्ड दिलाकर उन्हें लाभ दिलाए जाने सहित गरीब परिवार जो भूमिहीन हैं उन्हें सरकारी जमीनों पर प्राथमिकता के आधार पर पट्टा दिलाकर उन्हें भी विकास के मुख्य धारा से जोड़ने सहित अन्य मांगो का ज्ञापन एसडीएम अरविंद कुमार व तहसीलदार डा. एस.के राय को सौंपा। एसडीएम ने मांगो पर समुचित कार्यवाही करने एवम् गरीब, निर्धन व भूमिहीन के लिए हर सम्भव मदद का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस अवसर पर कृष्णमोहन शर्मा, सावित्री देवी,गौतम कुमार, हरिशंकर गुप्ता, सुदामा सिंह पटेल, रामानन्द भारती, अनिल सिंह, बलिराज विश्वकर्मा, इन्द्रावती सिंह, उर्मिला देवी, रंजना यादव,विभूति सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking