News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: गाजे-बाजे के साथ निकाला जुलूस, बाबा साहब के लगे नारे

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 14, 2021  |  7:01 PM

1,530 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: गाजे-बाजे के साथ निकाला जुलूस, बाबा साहब के लगे नारे

खड्डा/कुशीनगर। बाबा साहब डा. वी.आर अम्बेडकर की 130 वीं जयंती खड्डा तहसील क्षेत्र में धूम-धाम से मनाई गई। गांव गांव से निकले समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ जगह-जगह जुलूस निकाला और बाबा साहब के सम्मान में नारे लगाए। इस दौरान गांव-गांव से महिलाएं बूढे और बच्चे टैक्ट्रर-ट्राली से आए थे वह भी बाबा साहब के गीतों पर खूब थिरके। सड़क पर चारों तरफ नीला झंडा ही दिखाई दे रहा था।
खड्डा नगर में ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार भुजौली बाजार, भुजौली खुर्द, मठियां, चतुरछपरा, गुलरिहा, हीराछपरा, नरकूछपरा, नवल छपरा, लखुआ लखुई, अहिरौली, भगवानपुर, पकड़ी, सोहरौना, मदनपुर सुकरौली, खड्डा नगर सहित दर्जनों गांवो के लोग विभिन्न बैनर तले महिलाओं, बुजुर्गो, युवाओं सहित बच्चों ने बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। ट्रैक्टर ट्रालियों पर डीजे, बाबा साहब के बड़े बड़े चित्र व झांकियां सजा पूरे नगर का भ्रमण कर बाबा साहब के नारे लगाए। गांव गांव उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। नगर में निकली रैली महाराणा प्रताप चौक, सुबाष चौक होते हुए स्टेशन रोड़ पर पहुंची। फिर रैली में शामिल ट्रैक्टर-ट्रालियां अपने अपने गांवों को वापस हो गई। जूलूश में पूर्व विधायक दीपलाल भारती, बसपा के विधान सभा अध्यक्ष सुभाष गौतम, बरिष्ठ नेता आनन्द दूबे, खदेरू प्रसाद गौतम, रामधनी प्रसाद, छट्ठू प्रसाद निराला, रोशनलाल भारती, शम्भू गौतम, रामचन्द्र प्रधान, विजय गौतम, गणेश प्रभाकर, योगेन्द्र गौतम, कैलाश भारती, पारस प्रधान, सीताराम भारती, नरसिंह गौतम, अनूज चौधरी, संदीप भारती, लक्षन प्रधान, बृजेश कुमार, सुजीत भारती, सरवन कुशवाहा आदि शामिल रहे।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking