News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: चार दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आज से शुभारंभ

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 13, 2021  |  6:29 PM

1,086 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: चार दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आज से शुभारंभ

खड्डा/कुशीनगर ।खड्डा नगर पंचायत के श्री गांधी किसान इंटरमीडिएट कालेज के क्रीड़ांगन पर आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को हुआ। उद्घाटन मैच देवरिया क्लब व टाउन क्लब रामनगर (बिहार) की टीमों के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। जिसमें देवरिया की टीम को पराजित कर रामनगर की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

खड्डा फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा ने ध्वजारोहण करने के बाद देवरिया व रामनगर के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान रामनगर की टीम ने 1-0 से देवरिया की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरी पारी का मैच स्टूडेन्ट क्लब बेतिया और सेन्ट एन्ड्यूज एकेडमी गोरखपुर के बीच खेला गया। जिसका शुभारंभ सपा के निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष विजय पांडेय ने खिलाडियों से हाथ मिलाकर किया। जिसमें बेतिया की टीम ने गोरखपुर को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस दौरान अमरचंद मद्धेशिया, रविप्रकाश रौनियार, रोशनलाल भारती, विजय कन्नौजिया, सुबास जायसवाल, आयोजक मंडल के गुड्डू गुप्ता, रितेश पांडेय, तबरेज अंसारी, पवन मद्धेशिया, मुन्ना यादव, विश्वजीत जायसवाल, कुलदीप मिश्रा, साजिद अली, सोनू सिंह, अमित सहित तमाम दर्शक , रेफरी टीम कोच आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking