News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: चुनावी रंजिश को लेकर अधेड़ को पीटा, तीन आरोपियों पर मारपीट सहित दलित उत्पीड़न का केस दर्ज!

Sanjay Pandey

Reported By:

May 7, 2021  |  10:08 PM

853 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: चुनावी रंजिश को लेकर अधेड़ को पीटा, तीन आरोपियों पर मारपीट सहित दलित उत्पीड़न का केस दर्ज!

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के कुनेलीपट्टी गांव में चुनावी रंजिश मे अधेड़ को मारपीट कर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने प्रधान के पक्ष के तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट सहित दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

सोमवार देर रात कुनेली पट्टी गाँव में प्रधानी चुनाव को लेकर हुए विवाद में दलित समुदाय के रामचंद्र कन्नौजिया को मारपीट कर लहुलुहान कर दिया गया था। घटना में दलित परिजनो ने चाकू मारने का आरोप लगाया था। जानकारी होने पर सीओ खड्डा शिवाजी सिंह, थानाध्यक्ष आरके यादव, एस आई पीके सिंह ने गाँव में पहुँच मामले को शांत कराते हुए घायल रामचंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया था।

इलाज के बाद हालत में सुधार हुआ तो पुलिस को तहरीर देते हुए तीन लोगों को नामजद किया गया। पुलिस ने निर्वाचित प्रधान के परिजन उमेश , द्वारिका व विजयी के विरुद्ध मारपीट व दलित उत्पीड़न की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया ।

थानाध्यक्ष आरके यादव के मुताबिक तीन में से एक आरोपी द्वारिका को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अन्य दो की तलाश चल रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking