News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: जमीन पैमाइस करने गयी टीम पर हमला, चार घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 26, 2021  |  8:23 PM

1,191 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: जमीन पैमाइस करने गयी टीम पर हमला, चार घायल WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर।खड्डा थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश एवं बिहार की सीमा पर स्थित शाहपुर गांव के विन्ध्याचलपुर मौजे में राजस्व टीम के साथ जमीन पैमाइश कराने पहुंचे यूपी के लोगों पर बिहार के कुछ लोगों द्वारा गोलबंद होकर हमला कर दिया गया। इस मारपीट में चार लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये जिन्हें सीएचसी तुर्कहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत गम्भीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । इस घटना में हमलावरों ने ट्रैक्टर के कुछ हिस्सों की तोड़फोड भी की है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

विन्ध्याचल पुर मौजे में बैरागीपट्टी गांव निवासी प्रेमचन्द कुशवाहा, विजय कुमार, अकबर व बोधीछपरा निवासी नागेन्द्र कुशवाहा सहित सैकड़ो की जमीन विन्ध्याचल पुर मौजे में है। इन लोगों ने डीएम के समक्ष तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर जमीन की पैमाइश व कब्जे की मांग की थी जिसपर शुक्रवार को हल्का लेखपाल बृजनारायण सिंह जमीन को नक्शे से मिलान कर चिन्हित कर दिए। उपरोक्त लोग खेत की मेड़बन्दी कर रहे थे कि बिहार के कुछ लोगों ने उनपर हमला कर मारपीट करके घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस के प्रभारी निरीक्षक आर.के यादव, एस आई जीतबहादुर, कां.राहुल अत्री, उमाशंकर यादव व बाबूलाल चौहान ने सभी घायलों को तुर्कहां अस्पताल भर्ती कराया जहां डाक्टर ने गम्भीर स्थिति देखकर तीन लोगों को रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक हल्का लेखपाल भी तुर्कहां अस्पताल पहुंच गये थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking