News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: जमीनी विवाद को लेकर तानातनी, पुलिस ने कराया मामला शान्त

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 18, 2021  |  7:50 PM

723 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: जमीनी विवाद को लेकर तानातनी, पुलिस ने कराया मामला शान्त

खड्डा/कुशीनगर।खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके से मामला शान्त कराते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाही में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बंधूछपरा में एक जमीन पर एक व्यक्ति का परिवार काबिज है। उक्त जमीन को दूसरे पक्ष के लोग अपना बताते हैं। इस मामले में न्यायालय ने स्थगन आदेश दे रखा है। गुरूवार को जमीन पर काबिज व्यक्ति द्वारा टीनशेड डाले जाने लगा। इसको लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध जताया तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि मारपीट में एक पक्ष की दो युवतियां हाजरा व खुश्बु चोटिल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराते हुए काम कर रहे दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक आरके यादव का कहना है कि गांव में पुलिस फोर्स भेजी गई है। दोनों पक्षों को पुलिस मौके पर जाकर मामला शांत करा दिया है। जाचोपरांत कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking