News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: झमाझम बारिश ने बिगाड़ दी ग्रामीण इलाकों की सूरत, सड़कों पर जमा हो गया बरसात का पानी!

Sanjay Pandey

Reported By:

May 20, 2021  |  6:29 PM

1,478 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: झमाझम बारिश ने बिगाड़ दी ग्रामीण इलाकों की सूरत, सड़कों पर जमा हो गया बरसात का पानी!

खड्डा/कुशीनगर। मई के महिने में बृहस्पतिवार की सुबह अचानक हुई तेज बारिश के कारण खड्डा सहित ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को सड़कों से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वहीं, बारिश से गन्ने की फसल को बहुत अधिक लाभ मिला है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

बुधवार की आधी रात से शुरु हुआ बारिश का पानी गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे से झमाझम बरसात शुरू हो गई। बरसात से बचने के लिए दिनभर लोगों को जहां जगह मिली वह वहां छिप गए। कुछ ने छाते का सहारा भी लिया। देखते ही देखते नालों के ऊपर पानी बहने लगा और खड्डा नगर सहित ग्रामीण ईलाको के मुख्य मार्गों, बाजारों और मोहल्लों में जलभराव हो गया। नवसृजित नगर पंचायत छितौनी के बुलहवा से एन.एच से निकलकर बैराटोला होते हुए मलहिया को जाने वाले मुख्य सम्पर्क मार्ग पर रामध्यान यादव के घर से उमर मियां के घर तक सड़क पर पानी भरा हुआ है जिससे आवागमन में बाधा हो गई है। मौसम का रुख भी अभी थमा नहीं है। अभी भी आसमान में काले बादल मड़रा रहे हैं। नगर पंचायत छितौनी के सुनिल यादव, जय प्रकाश दूबे, दिनेश, अनिरुद्ध चौहान, नरेश यादव ने नगर पंचायत से जाम नालियों की सफाई व उक्त सड़क से जलभराव दूर करने की मांग की है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking