News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: ट्रैक्टर से दबकर चालक युवक की दर्दनाक मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

May 9, 2021  |  9:07 PM

864 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: ट्रैक्टर से दबकर चालक युवक की दर्दनाक मौत

खड्डा/कुशीनगर। जटहां थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा निवासी ट्रैक्टर चालक युवक की ट्रैक्टर से दबकर रविवार को दर्दनाक मौत हो गई है। शव को बिहार पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

खड्डा विकास खंड के ग्रामसभा कटाई भरपुरवा निवासी हरिओम कुशवाहा पुत्र जगदीश कुशवाहा उम्र 20 वर्ष रविवार को ट्रैक्टर लेकर बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र की सीमा में गंडक नदी पर बने पिपरा पिपरासी तटबंध के रास्ते कहीं जा रहे थे। इसी बीच एक पेड़ से बंदर सीधे ट्रैक्टर पर कूद गया। हरिओम अचानक इस घटना से हडबडाहट में आकर अपना संतुलन खो दिए जिससे ट्रैक्टर तटबंध के नीचे गहरे स्थान पर जा कर पलट गया और इसके नीचे हरिओम दब गये। आसपास के लोग बचाव हेतु दौड़कर पहुँचे लेकिन हरिओम को बचाया नहीं जा सका।सूचना मिलते ही मृतक के परिजनो मे कोहराम मच गया। बिहार के पिपरासी थाने के थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने घटना स्थल पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में इस घटना को लेकर चिख पुकार मचा हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking