News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: डिस्टर्ब ग्रुप के युवा जरूरतमन्दों के सेवा में आये आगे, होने लगी चर्चा

Sanjay Pandey

Reported By:

May 13, 2021  |  8:30 PM

632 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: डिस्टर्ब ग्रुप के युवा जरूरतमन्दों के सेवा में आये आगे, होने लगी चर्चा

खड्डा/कुशीनगर। कोरोना महामारी के बीच खड्डा नगर के युवा भी आगे बढ़कर देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभा रहे है। डिस्टर्ब ग्रुप नाम से ग्रुप बनाकर पूर्व से ही उत्साही युवक कभी गरीबों के मदद में तो कभी नगर की मूलभूत समस्याओं के लिए तो कभी नगर क्षेत्र के हरियाली को बरकरार रखने के लिए पौधे लगाकर मानवता की मिशाल पेश करते हैं। पिछले तीन दिनों से डिस्टर्ब ग्रुप के दर्जनों युवाओं ने कोरोनो महामारी के जंग से लड़ने के लिए स्वयं व आपस से चन्दा इक्टठा कर नगर के चौक चौराहा सहित गलियों में सेनेटाइजेशन का कार्य स्वयं कर रहें हैं।
शुक्रवार को ईद के त्योहार को देखते हुए डिस्टर्ब ग्रुप 03 के गुड्डू गुप्ता, पवन मद्धेशिया, भीम जायसवाल, अरविन्द रावत, दामोदर कुशवाहा, अतुल राय, प्रिंस मद्धेशिया, राज गुप्ता, नत्थू विश्वकर्मा, चन्दन गुप्ता, अजीत जायसवाल ने हाइपोक्लोराइड का घोल बना पीठ पर स्प्रेमशीन लादकर, मन्दिर, मस्जिद, मुस्लिम बस्ती सहित चीक टोली के गलियों, नालियों व घरों के अगल-बगल सेनेटाइजेशन किया। टीम के गुड्डू गुप्ता ने बताया की नगर में स्वच्छता व जागरूकता का यह अभियान 11 मई से शुरू हुआ है जो 19 मई तक चलेगा। नगर में युवाओं का यह कार्य चर्चा का विषय बना हुआ है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking