News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पर्यटन व धार्मिक स्थल के रुप में विकसित हो पनियहवा-मण्डलेश्व राजेश्वरानंद

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 11, 2021  |  5:41 PM

828 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पर्यटन व धार्मिक स्थल के रुप में विकसित हो पनियहवा-मण्डलेश्व राजेश्वरानंद
  • सन्तो ने किया प्रस्ताव,
  • पर्यटन व धार्मिक स्थल के रुप में विकसित हो पनियहवा-मण्डलेश्व राजेश्वरानंद

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी- बगहा रेल सह पुल के पास मौनी अमावस्या को आयोजित होने वाले मां नारायणी सामाजिक कुम्भ के दूसरे दिन गुरुवार को संतों ने शाही स्नान करने के बाद मंत्रोचार के बीच विधिवत नारायणी पूजन किया। यजमान के रूप में पं. ब्रह्मदेव तिवारी व पं. जितेन्द्र तिवारी ने विधि- विधान से पूजन सम्पन्न कराया। संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय ने मेले में आए सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। संरक्षक रामनयनदास, बालक दास, कुंजबिहारी दास, महेशदास महाराज, अमरदास महराज, कमलेश्वर दास, हरेराम, प्रभाकर पांडेय, विकास सिंह, नरेंद्र चौरसिया, पिंटू मिश्र, जयप्रकाश सिंह, संदीप भारती आदि शामिल रहे। इसके बाद उत्तर प्रदेश व बिहार से आए साधु संतों ने रामनयनदास के अध्यक्षता में नारायणी के महत्व पर चर्चा के बाद ॐ की ध्वनिउच्चारण के बाद जयघोष किया। साथ ही प्रस्ताव पारित किया। जिसकी प्रति सरकार को भी भेजा जाएगा।
मण्डलेश्वर राजेश्वरानंद महराज ने प्रस्तावित भाषण में कहा कि जाति-पाति व अश्पृश्यता, गौ पालन व आयुर्वेद को महत्व देने, संस्कार युक्त शिक्षा पद्धति पर बल देना, नशामुक्त समाज के निर्माण पर बल देते हुए तुलसी, नीम, पीपल बृक्ष लगाने, निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग पर बल, मां नारायणी के नाम पर ट्रेन का संचालन करने, पनियहवा को बड़े पर्यटन व धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने पर बल दिया।
प्रस्ताव के समर्थन में जोगियां मठ के मंहथ रामबालक दास ने कहा कि सामाजिक कुंभ सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं व राजनितिक दृढ़ इच्छाशक्ति से लिए गए निर्णयों की सराहना करते हुए बताया की इसका दूरगामी असर होगा।
संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने अतिथियों, संतों, श्रद्धालुओं के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर गोरखदास महाराज, लालबहादुर शास्त्री, महेशदास, बालक दास, कुंजबिहारी दास, महेशदास महाराज, बलरामदास, परमेश्वर दास, अमरदास महराज, कमलेश्वर दास, हरेराम, अनुराग प्रताप सिंह, प्रभाकर पांडेय, विकास सिंह, नरेंद्र चौरसिया, पिंटू मिश्र, जयप्रकाश सिंह, संदीप भारती आदि लोग उपस्थित रहे। प्रस्ताव पारित कर सामाजिक कुम्भ का समापन कर दिया गया।

आज की हॉट खबर- एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी…...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…

तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking