खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर के शिवाजी नगर मुहल्ला निवासी पवन पटेल का चयन यूपीपीसीएस के माध्यम से जिला रोजगार अधिकारी के रूप में होने से हर्ष व्याप्त है।
खड्डा उपनगर के शिवाजी नगर मुहल्ला निवासी सुदर्शन पटेल के पुत्र पवन पटेल शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहा। उसकी प्रारम्भिक शिक्षा सरदार वल्लभभाई पटेल विद्यालय व ज्ञान ज्योति विद्यालय में हुई। इसके बाद पवन ने श्रीगांधी इंटरमीडिएट कालेज में इंटरमीडिएट की पढाई करने के बाद प्रयागराज में उच्च शिक्षा हासिल कर यूपीपीसीएस की परीक्षा देकर सफलता हासिल की। पवन पटेल का जिला रोजगार अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। इनकी सफलता पर पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र, सभासद विनोद यादव, धीरज सिंह, अतुल सिंह पटेल, प्रधानाचार्य अमरजीत पांडेय, नत्थू शर्मा, विवेकानंद पांडेय, विजय कन्नौजिया आदि ने हर्ष जताया है।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…