News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: मारपीट में आधा दर्जन घायल, पांच गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

May 26, 2021  |  8:23 PM

607 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मारपीट में आधा दर्जन घायल, पांच गिरफ्तार

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के 6 लोगों को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष,...

थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव में सोमवार की रात जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने एक परिवार पर लाठी डंडे व फरसे से जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी तुर्कहा पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने हालात गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आठ लोगों पर जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी, मारपीट व बलवा समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। बुधवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि पीड़िता सुनीता विश्वकर्मा पत्नी सुग्रीव विश्वकर्मा की तहरीर पर मुंडेरा गांव के ही निवासी बुनेला, चंदन, अभिनन्दन, सूरज, उषा देवी, भुआल, बुनेला की पुत्री व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज है। पांच लोगों को गिरफ्तार कर अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking