News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: रैपिड़ रिस्पांस टीम गांव गांव कर रही कोविड जांच

Sanjay Pandey

Reported By:

May 24, 2021  |  5:25 PM

706 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: रैपिड़ रिस्पांस टीम गांव गांव कर रही कोविड जांच
  • सभी टीमें कर्तब्यभाव से निभाएं जिम्मेदारी
  • एसडीएम ने की रैपिड रिस्पांस टीम की बैठक

खड्डा/कुशीनगर। कोरोना महामारी को लेकर खड्डा तहसील प्रशासन स्वास्थ्य विभाग को साथ लेकर कोविड जांच प्रकिया में जुटा हुआ है। खड्डा विकास खण्ड में रैपिड़ रिस्पांस टीम की पांच टीमें गांव गांव जांच कर रही हैं।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

क्षेत्र के मठियां व वरवारतनपुर न्याय पंचायत के गांवों में चिकित्साधिकारी डा. अमित कुमार, नेत्र अधिकारी सुहैल अख्तर, लैब टेक्निशियन सन्तोष कुशवाहा, वार्ड ब्वॉय अलमीन की टीम ने सोमवार को क्षेत्र के चतुरछपरा गांव के 46 लोगों का सैम्पल लिया। चिकित्सक डा. अमित ने बताया कि रेंडम जांच में सभी लोग निगेटिव पाए गये हैं। बताते चलें कि टीम द्वारा रविवार को की गई जांच में दो लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं जिन्हें टीम ने घर पहुंचकर दवा कीट देते हुए चिकित्सकीय परामर्श दिया।खड्डा: रैपिड़ रिस्पांस टीम गांव गांव कर रही कोविड जांच

इस बावत एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि गांवों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार की मिल रही शिकायत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की पांच अलग-अलग रिस्पांस टीमों का गठन किया है। टीम के सदस्य गांव-गांव जाकर प्रतिदिन एंटीजन व आरटीपीसीआर टेस्ट के माध्यम से ग्रामीणों में कोरोना संक्रमण की जांच कर रहे हैं। तहसीलदार डा. एसके राय ने बताया कि सोमवार को जांच टीम द्वारा रामपुर गोनहा, भगवानपुर, सोहरौना, चतुरछपरा व धरनीपट्टी के कुल 518 लोगों की जांच की गई जिसमें धरनीपट्टी में मात्र एक पाजिटिव संक्रमित पाया गया है जिन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है। शाम को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आर आर टी टीम की समीक्षा बैठक में एसडीएम ने सभी को जिम्मेदारी पूर्वक कोविड टेस्ट करने व जागरूकता पूर्वक जिम्मेदारी निभाने की अपील की। इस दौरान नायब तहसीलदार रवि यादव, एसडीएम के पेशकार राहुल चतुर्वेदी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रभु व सभी टीमों के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।खड्डा: रैपिड़ रिस्पांस टीम गांव गांव कर रही कोविड जांच

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking