खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के ग्रामसभा सिसवा गोपाल के टोला सिसई दधिचि होकर नारायणी नदी बंधे तक जाने वाले मुक्ति मार्ग सड़क का शिलान्यास गुरुवार को सांसद विजय कुमार दुबे ने विधिवत पूजन अर्चन कर किया। इस मार्ग के निर्माण हो जाने से दर्जनों गांवो के लोगों को लंबे दिनों से हो रही दिक्कतों से निजात मिल जाएगा।
कार्यक्रम को सम्वोधित करते हुए सांसद विजय दूबे ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही भाजपा सरकार का मकसद है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य को लेकर काम कर रही है। देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। गांव, गरीब व किसान का विकास भाजपा का मुख्य उद्देश्य है। सांसद श्री दूबे ने सिसई दधीचि से नारायणी नदी के तटबंध तक जाने वाले मुक्ति मार्ग सड़क के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीलेश मिश्रा, हियुवा के पूर्व जिला प्रभारी अजय गोविंद राव, भाजपा के जिला मंत्री विवेकानंद पाण्डेय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार के जनकल्याकारी योजनाओं को गिनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी व संचालन कार्यक्रम आयोजक जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान आलोक तिवारी, मदनगोविन्द राव, प्रद्युम्न तिवारी, धर्मेन्द्र राव, व्यास गिरी, सुनील प्रजापति, रामसहाय दूबे, जयप्रकाश सिंह, प्रभु मद्धेशिया, आनंद सिंह, प्रशांत मिश्र, विकाऊ चौहान, रामचंद्र जायसवाल, भागीरथ चौहान, सीताराम भारती, मकसूदन मिश्रा, तेजपताप, पारसनाथ गिरी, प्रभात प्रजापति, जालंधर चौहान, कैलाश, बिरजू, परमात्मा, अंकुर, ओमप्रकाश चौरसिया, कृष्णप्रताप सिंह, मुकेश चौहान, अंशु चौहान, विनय सिंह, प्रभु गुप्ता, विजय पासवान, सुधीर दूबे, रामभरोसा दूबे, दीनानाथ मद्धेशिया, ईश्वर सिंह, बालमुकुंद दूबे, श्लोक जायसवाल, सुमन्त पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…