गोरखपुर | बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के बेइली गांव में सोमवार की रात एक नाबालिग युवती ने छत के रेलिंग में साड़ी का फंदा लगाकर लटककर जान दे दी।
गांव के स्व. रामभवन यादव की सोलह वर्षीय पुत्री सिंधू यादव छत की रेलिंग में निकले बीम की छड़ में गले में साड़ी बांधकर फंदा लगाकर घर के पीछे कूद गई। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके चाचा राम आशीष यादव ने पुलिस को सूचना दे दी है। वह हाईस्कूल की छात्रा थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…
गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…
गोरखपुर । गोरखपुर की होनहार बेटी रितिका चौबे ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के…
बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…