गोरखपुर:- जोन कार्यालय गोरखपुर के वरिष्ठ अधिकारियों को जनपद महराजगंज के थाना पुरन्दपुर व थाना नौतनवां भेजकर समीक्षा / भौतिक सत्यापन कराया गया तथा जनता के लोगों से भी फीडबैक लिया गया जिसमें थाना पुरन्दरपुर का बीट प्रणाली के क्रियान्वयन में योगदान काफी सराहनीय पाया गया जिसके लिये प्रभारी निरीक्षक पुरन्दरपुर रवि राय व कुशल पर्यवेक्षण हेतु क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुनील दत्त दुबे को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनकी भूरि – भूरि प्रशंसा की तथा अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी इसी प्रकार अपना योगदान बेहतर ढंग से देते रहेंगे । आगे भी जोन कार्यालय से अधिकारियों को अचानक भेजकर बीट प्रणाली के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में समीक्षा / भौतिक सत्यापन कराया जायेगा । यदि किसी थाने का कार्य बेहतर नही पाया गया तो सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।
गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…
गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी गोरखपुर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही…