News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर में कोरोना मरीजो की सख्या हुई 19, देर रात मिली खबर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 18, 2020  |  3:47 AM

1,199 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर में कोरोना मरीजो की सख्या हुई 19, देर रात मिली खबर

गोरखपुर,

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

गोरखपुर में 4 नए कोरोना केस, अब 19 मरीज पॉजिटिव

2 सरदारनगर, 1 बांसगांव, 1 बेलघाट का रहने वाला है युवक

गोरखपुर। कोरोना पॉजिटिव केस के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। जहां चिलुआताल में एक पॉजिटिव की मौत हो गई, वही चार और केस नए मिले हैं। रविवार देर शाम आयी जानकारी के मुताबिक मुंबई से आये चार युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके सामने आने के बाद एक बार फिर हड़कम्प की स्थिति है। अब गोरखपुर में कुल 19 केस कोरोना पॉजिटिव हो गये । कल तक यह संख्या 14 थी। रविवार की सुबह चिलुआताल का एक बुजुर्ग पॉजिटिव निकला। हालांकि लक्षणों के आधार पर उसकी मौत के बात नमूने की जांच हुई। इस तरह संख्या शाम तक 15 पहुंची थी। लेकिन देर शाम खबर आई कि मुंबई से लौटे चार युवक कोरोना पॉजिटिव मिल गए हैं। इस तरह गोरखपुर में अब तक कुल 19 केस सामने आ चुके हैं। गोरखपुर में जो नए केस सामने आए हैं उनमें 4 पॉजीटिव केस शामिल हैं। दो सरदारनगर, एक बासगांव का व एक मरीज बेलघाट का रहने वाला है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking