News Addaa WhatsApp Group Join करें

घर पर ही मनायें ईद का त्यौहार- ज्ञानेन्द्र कुमार राय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 19, 2020  |  3:37 AM

1,425 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
घर पर ही मनायें ईद का त्यौहार- ज्ञानेन्द्र कुमार राय WhatsApp
Responsive image

सतेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट:-
घर में ही मनायेंगे ईद।।
कप्तानगंज कुशीनगर:-ईद के त्योहार को मद्देनजर रखते हुए स्थानीय थाना परिसर में आयोजित धर्मगुरुओं की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कोरोना महामारी को देखते हुए हम सभी ईद का त्योहार घर में रहकर ही मनायेंगे, नमाज भी घर पर ही पढी़ जायेगी।
उपजिलाधिकारी अरविन्द कुमार की अध्यक्षता में हो रही बैठक मे क्षेत्राधिकारी कसया नितेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय तथा क्षेत्र के तमाम बुद्धजीवी व सभ्रांत लोगों व मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अपने-अपने विचार रखे व सबने ईद के त्यौहार को घर पर रहकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया।प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय ने बताया कि सबकी सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि सब लोग घर पर रहकर ही नमाज पढ़ेंगे, मस्जिदों मे भीड़ नहीं लगेगी तथा सब अपने-अपने घर पर ही त्यौहार मनायेंगे ।इसके बावजूद अगर कोई लाकडाउन का उलंघन करता है तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खास खयाल रखा गया तथा सभी ने मास्क व गमछे लगाया हुआ था।

आपके लिए और..- ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking