News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: मिशन शक्ति से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आजादी: एसडीएम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 22, 2021  |  6:04 PM

912 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: मिशन शक्ति से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आजादी: एसडीएम
  • स्वयं सहायता समूह के चलते रोजगार से जुड़ी आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं
  • विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुहीराज के हाल में “मिशन शक्ति ” के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

तमकुहीराज/कुशीनगर | महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भता के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की मुहिम ”मिशन शक्ति ‘कारगर साबित हो रही है। इस मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने का नया आधार मिल रहा है।स्वयं सहायता समूह के चलते महिलाये रोजगार की मूलधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही है।
उक्त बातें विद्यावती देवी महाविद्यालय वैष्णवी नगर (झरही) के मीटिंग हाल में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ए आर फारूकी ने कही उन्होंने कहा कि इनके प्रशिक्षण फंडिंग से लेकर मार्केटिंग तक का कार्य एनआरएलएम कर रही है तथा महिलाओं का समूह गठित कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना भी नारी शक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही है । कार्यक्रम में 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एव तीन बालको का अन्नप्राशन कराया गया । अंत मे उपजिलाधिकारी ए आर फारूकी ने कॉलेज के बरामदे में लगे बालविकास बिभाग एव अन्य सहायता समूहों के स्टाल का अवलोकन किया जिसमें महिलाएं ड्राई फूड से बने कलाकृत्यों को दिखाया तो वही केले के तने से बने टोकरी ,चप्पल व डलिया आकर्षण के केंद्र रहे । एसडीएम व अन्य लोगो ने स्वंय सहायता समूहों के महिलाओं के ध्दारा बनाये गये चिप्स व गुलाल की खरीदारी की । इस अवसर पर बीडीओ बिबेका नन्द मिश्र, सीडीओ सिमा सिंह, सीडीपीओ तमकुहीराज लीलावती देवी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तमकुहीराज अम्बरीष सिंह,रिपोर्टिंग महिला चौकी तमकुहीराज रेखा देवी, महिला आरक्षी लक्ष्मीपाल, अनिता केसरी,नीतू लेखपाल, प्राचार्य डॉक्टर अभय कुमार राय, भीम सिंह,राजेश यादव,महेंद्र कुमार, बिनोद राय उर्फ गुड्डू,पवन गिरी, लक्ष्मण गिरी,पीआरओ साहब आदि लोग उपस्थित रहे|

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी...

संबंधित खबरें
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…

त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…

तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking