News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: सती ने शरीर त्याग कर की धर्म की रक्षा – दीदी स्मिता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 9, 2021  |  6:47 PM

908 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: सती ने शरीर त्याग कर की धर्म की रक्षा – दीदी स्मिता
  • सती की कथा सुनकर भावुक हुए भक्त

तमकुहीराज/कुशीनगर। श्री शिव पुराण कथा के दूसरे दिन श्री अयोध्या धाम से पधारी कथा वाचिका दीदी स्मिता वत्स ने शिव-सती के प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि जिस पर गौरी शंकर की कृपा नहीं होती, उस पर भगवान भी कृपा नहीं करते। सती रूपी आत्मा के माता-पिता शिव-पार्वती हैं। जो इनकी सेवा करता है, उस स्त्री रूपी आत्मा को नारायण पति रूप में प्राप्त होते हैं। गौरी शंकर की कृपा के बिना भगवान की शरण में जाना सम्भव नहीं। शिव सेवा कर फल सुख होई, अविरल भक्ति राम पद होई… दोहे के माध्यम से दीदी स्मिता वत्स ने व्यास पीठ से सुखदेव जी द्वारा राजा परीक्षित को सुनाए गए गौरी शंकर के प्रसंग को भक्तों को सुनाया। जिसे सुन भक्त भाव विभोर हो गये।
तुर्कपट्टी बाजार के बगल में स्थित ग्राम बलडीहा में आयोजित श्री शिव महायज्ञ के दौरान श्री शिव पुराण के कथा में शिव व सती प्रसंग की व्याख्या करते हुए बताया कि किस तरह शिव (पति की) आलोचना सुनने पर सती माता ने अपना शरीर यज्ञ कुण्ड में भस्म कर दिया। जब शिवजी ने सती की देह को लेकर भ्रमण किया तो नारायण के चक्र से सती माता के शरीर 51 स्थानों पर गिरा, जहां शक्ति पीठों की उत्पति हुई। सती माता के कुण्डल काशी में, कंठ अमरनाथ में और वृन्दावन में केश गिरे। वृन्दावन में शक्तिपीठ कात्यायनी देवी की पूजा गोपियों ने नारायण का पाने के लिए की। जीवात्म का सच्चा सम्बंध सगे सम्बंधियों से नहीं बल्कि प्रभु से होना चाहिए। वह जीवन निरर्थक है जो मनुष्य जन्म में भी प्रभु की भक्ति न करे।
शिव विश्वास और माता पार्वती श्रद्धा हैं। जीवन में जब श्रद्धा और विश्वास का गठजोड़ होता है तो पुरुषार्थ (कार्तिकेय) और विवेक (श्रीगणेश) की उपलब्धि होती है। कहा कि जीवन को राग और द्वेष से दूर रखोगे तभी सुखी रह पाओगे। भक्ति के बीज का कभी विनाश नहीं होता। नर्क को भगवान के अस्पताल बताया जहां जीवात्मा के पापों को काटने के लिए इलाज किया जाता है। अंत में आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान द्वारा व्यास पीठ का पूजन कर शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जय प्रकाश पांडेय, ब्रजेश राय, केदार नाथ शाही, गौरीशंकर तुलस्यान, विजय शाही, मनोज शाही, बाबूराम वर्मा, शम्भू शरण पांडेय, अनिल राय, कन्हैया दुबे के अलावे काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष धर्मानुरागी उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी...

संबंधित खबरें
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…

त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…

तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking