Reported By: Surendra nath Dwivedi
            
                Published on: Sep 18, 2020 | 11:38 AM            
            2114
            लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
        
 
                        
                        
                        
                        तमकुहीराज/कुशीनगर। बीती रात तरयासुजान पुलिस ने राष्ट्रीय राज मार्ग 28 बहादुरपुर के पास से बिहार को जा रहे प्रतिबन्धित गो बंश की छः ट्रक से 223 गो बंश के तस्करों के हाथ से मुक्त कराने में कामयाब हुई है। वही ग्यारह अभियुक्त को दबोचने में कामयाबी पायी है।
जानकारी हो की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह कुशीनगर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र तरयासुजान के स्थान हफुआ बलराम मोड़ सलेमगढ NH-28 के पास से 06 ट्रकों(क्रमशःसंख्या-UP-51-AT-8977,UP-51-AT-3267,UP-51-AT-8650,UP-51-AT-4851,UP-51-AT-3548,UP-50-CT-2286) से गोबध हेतु ले जाये जा रहे जीवित गोवंशीय पशु 150 गाय,23 बछिया , 29 बछडे तथा मृत गोवंशीय पशु 16 गाय ,02 बछड़े तथा 03 बछिया को समय करीब 02.30 PM बजे पकड़ा गया तथा 11 नफर अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों ने पूछ ताछ में बताया कि उक्त ट्रकों से गोवंशीय पशुओं को वध करने हेतु जनपद गोऱखपुर के छपिया से लेकर पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 -377/2020 धारा 3/5(AB)/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 207 MV ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मेराज पुत्र मोहम्मद तसउर उम्र 20 वर्ष सा0 सोफीगढ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ,आरिफ पुत्र मो0सबरी उम्र 22 वर्ष सा0 सोफीगढ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ
,मो0साहरुख पुत्र मो0आलम उम्र 34 वर्ष सा0 सोफीगढ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ,मो0आरिफ पुत्र स्व0 मो0 तसउर उम्र 20 वर्ष सा0 नेहरी थाना आलापुर जनपद अम्बेडकर नगर ,इरफान पुत्र सोनी उम्र 23 वर्ष सा0 परसामहापाल थाना नौगढ जनपद सिद्धार्थनगर ,अब्दुल क्यूम पुत्र असरफ अली उम्र 18 वर्ष ग्राम बलुआ थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर,मुबारक अली पुत्र मो0 असलम उम्र 18 वर्ष सा0 परसामहापाल थाना नौगढ जनपद सिद्धार्थनगर ,खुर्शीद पुत्र मो0 बादअली सा0 सोफीगढ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ,मो0 एहसान पुत्र मो0 हद्दीश सा0 बघुआ थाना बखिरा जनपद संतकबीर नगर ,नबी मोहम्मद शाह पुत्र फेरउल्लाह सा0 पिपरा अहंकार थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर
,जगत नरायण सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह सा0 मलोरना थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है।
Topics: कुशीनगर पुलिस तमकुहीराज तरयासुजान सलेमगढ़