News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: मुख्य मार्ग पर जर्जर पुलिया ‌दे रहा है दुर्घटना का दावत,कई लोग हो चुके हैं घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 5, 2021  |  8:20 AM

1,088 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: मुख्य मार्ग पर जर्जर पुलिया ‌दे रहा है दुर्घटना का दावत,कई लोग हो चुके हैं घायल
  • मुख्य मार्ग पर जर्जर पुलिया ‌दे रहा है दुर्घटना का दावत,कई लोग हो चुके हैं घायल
  • शिकायत के बाद भी जिम्मेदार मौन।

तरयासुजान!! सेवरही विकास खण्ड के ग्राम सभा हफुआ चतुर्भुज से डुमरिया रेलवे डाले पर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जर्जर पुलिया खुलेआम दुर्घटना का दावत दे रहा है । लेकिन जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। जिससे आये दिन उक्त पुलिया पर आम राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। जिससे आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हफुआ चतुर्भुज से ग्राम सभा डुमरिया रेलवे डाले पर जाने वाले खड़ंजा सड़क के बीच बना एक पुलिया आज लगभग छः माह से जर्जर हो चुका है। जो सड़क दर्जनों गांवों को जोड़ती है।जहां से गुजरने वाले वाहनों से राहगीर प्रतिदिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं । और जिम्मेदार ‌चुप्पी साधे हुए बैठें हुए हैं। और कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त पुलिया को सांसद निधि से देवरिया के पूर्व सांसद गोरख प्रसाद जयसवाल द्वारा निर्माण करया गया था। जो इस समय पुलिया जर्जर हो कर गिर रहा है। लेकिन इस समय यहां के जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से कोई लेना देना नहीं है। जिसकी शिकायत क‌ई बार किया जा चुका है।जहां बिहार से लेकर अगल बगल क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। अगल‌ बगल के ग्रामीण पं० चिन्तामणी पाण्डेय, मंतोष पाण्डेय, धर्मेन्द्र‌ कुमार पूर्व क्षेत्रपंचायत सदस्य, ब्रजेश पाण्डेय, फारुख, अब्दुल्ला ने जिलाधिकारी कुशीनगर से उक्त पुलिया का निर्माण कराने का मांग किया है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…

कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking