News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान:दोहरा हत्या, क्या है कहानी? जानिये क्या कहते है आर्यमन के परिजन !

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 7, 2020  |  5:55 PM

4,423 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान:दोहरा हत्या, क्या है कहानी? जानिये क्या कहते है आर्यमन के परिजन !

आज सुबह-सुबह कुशीनगर जनपद के थाना तरयासुजान क्षेत्र में एक शिक्षक को जहाँ गोली मारकर मौत की घाट उतार दी गयी वही आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के सामने ही हत्यारे को भी मौत की नींद सुला दिया।

आपके लिए और..- तमकुहीराज : चोरी की बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार, एक...

आइये जानते है क्या है मामला

कुशीनगर में जिस आर्यमन यादव को भीड़ ने पीटकर मार डाला, वह गोरखपुर के नंदानगर दरगहिया का रहने वाला था। उसके पिता उमेश प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। आर्यमन अपनी महिला मित्र से मिलने कुशीनगर गया था। इसी बीच विवाद हुआ और गोलीबारी में एक शिक्षक की जान चली गई। इसी आरोप में भीड़ ने पीटकर आर्यमन की हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, सैनिककुंज में रहने वाली महिला के साथ उसकी गहरी दोस्ती थी। वह आर्यमन के स्कूल में पढ़ती थी। सोमवार को छात्रा का जन्मदिन था और लॉकडाउन होने की वजह से वह परिवार के साथ कुशीनगर अपने गांव चली गई थी। उसका जन्मदिन मनाने के लिए आर्यमन घर से निकला था। आर्यमन ने रविवार की रात डेढ़ बजे तक उससे बातचीत कर जन्मदिन की बधाई भी दी थी। आर्यमन के पास पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर थी जिसे वह लेकर भाई की स्कूटी से गया था। इतनी सुबह बेटे को जाता देख मां अनिता देवी ने टोका भी था लेकिन आर्यमन ने दोस्त के घर जाकर नए जिम के बारे में जानकारी जुटाने की बात कही।

बड़े भाई के मुताबिक

आर्यमन स्कूटी से सोनबरसा पहुंचा और वहां से अपने एक दोस्त को साथ ले लिया। फिर कुशीनगर गया था। जब घटना हुई तो आर्यमन का साथी भाग निकला। उधर, आर्यमन को पुलिस ने पकड़ लिया था लेकिन भीड़ ने उसे खींच कर उसकी हत्या कर दी। आर्यमन बड़ा भाई अभिषेक बीटेक कर रहा है। पुलिस ने सबसे पहले अभिषेक को ही फोन कर सूचना दी थी।

लाइसेंसी पिस्टल कब निकाली, पता ही नहीं चला

आर्यमन यादव नंदानगर के ही एक स्कूल में इंटर का छात्र था। वह कब घर से लाइसेंसी पिस्टल निकालकर अपने पास रख लिया इसकी भनक तक माता-पिता व भाई को नहीं लग सकी। भाई के मुताबिक आर्यमन ने कहा था कि वह दोस्त जिज्ञासु के घर जा रहा है। वह सुबह साढ़े पांच बजे ही घर से निकला था। उस वक्त पिता सुबह टहलने गए थे। जब काफी देर तक आर्यमन नहीं लौटा तो खोजबीन की गई। उसका मोबाइल फोन बंद जा रहा था। इसी बीच कुशीनगर से फोन आ गया। पता चला कि भीड़ ने आर्यमन की पीटकर हत्या कर दी है।

बेटे ने ऐसा कैसे किया समझ से परे

बेटे ने ऐसा कैसे कर दिया यह समझ से परे है। पिता उमेश का कहना है कि अभी वह सिर्फ दोस्तों के ही घर जाता था। घर से अकेले कुशीनगर तक जाने की बात तो समझ में ही नहीं आ रही है। अभी भी उसकी मौत का यकीन नहीं हो रहा है।

आखिर पिस्टल क्यों ले गया था आर्यमन

आर्यमन पिता का लाइसेंसी पिस्टल लेकर क्यों गया था, इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल सका है। अगर उसे सिर्फ महिला मित्र का जन्मदिन मनाना था तो पिस्टल की जरूरत क्या थी। कहीं ऐसा तो नहीं कि उसे पहले से आशंका थी कि घरवाले विरोध कर सकते हैं जिस वजह से पिस्टल लेकर गया था। फिलहाल, पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

सभार:अमर उजाल: (https://www.amarujala.com/photo-gallery/gorakhpur/crime/mob-killed-murderer-before-went-to-celebrate-girlfriend-birthday-in-kushinagar)

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई जान,पांच आरोपी हिरासत में
सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई जान,पांच आरोपी हिरासत में

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में सोमवार की रात एक…

सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 

कुशीनगर,हाटा । विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा…

नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking