सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। आज और कल वह ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कल वह कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जायजा लेने जाएंगे।
शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सीएम मंदिर में चल रही संगतमयी रामकथा के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मंदिर के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और रविवार को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का श्रद्धांजलि समारोह है। मुख्यमंत्री दोनों कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। एक सप्ताह से बाल्मीकि रामायण पर आधारित संगीतमयी राम कथा सुना रहे कथा व्यास राघवाचार्य महराज की कथा का समापन होगा। जबकि पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सप्ताह समारोह का समापन छह सितंबर को होगा।
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के साथ होगी बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह सितम्बर को दोपहर 2.30 बजे कुशीनगर जाएंगे। वहां 3 बजे से 4.30 तक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के संबंध में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के साथ बैठक होगी। शाम पांच बजे वह वापस गोरखपुर आएंगे।
हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…