News Addaa WhatsApp Group Join करें

थाई बौद्ध श्रद्धालु खेलेंगे महापरिनिर्वाण स्थली पर होली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 7, 2023  |  9:22 PM

448 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
थाई बौद्ध श्रद्धालु खेलेंगे महापरिनिर्वाण स्थली पर होली WhatsApp
Responsive image

कसया, कुशीनगर। होलिकोत्सव के पावन मौके पर थाई श्रद्धालु और भिक्षु तथागत बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर   होली खेलकर भारत – थाईलैंड सम्बन्धों को मजबूती का संदेश देंगे।

आपके लिए और..- उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

बुधवार को बनारस से पहुँच रहा 30 सदस्यीय दल अपने ग्रुप लीडर सुश्री चनीटा कल्यानमित्रा की अगुआई में थाई मोनेस्ट्री व मुख्य मंदिर में पूजन अर्चन करेगा और थाई मन्दिर परिसर में भारतीय परम्परा के मुताबिक होली खेलेंगे। इनके स्वागत को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारी भी की गई है। यह दल 4 मार्च से 11 मार्च तक भारत में रहेगा। उक्त जानकारी टूरिस्ट गाइड मनोज कुमार प्रजापति ने देते हुए होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिलन, भाईचारे और प्रेम के त्यौहार होली खेलने को लेकर थाई श्रद्धालु उत्सुक हैं। बता दें कि दुनिया के विभिन्न देशों में होली खेलने की परम्परा है।

बौद्ध राष्ट्रों थाईलैंड, म्यांमार, इंडोनेशिया, मारिसस, त्रिनिदाद, अफ्रीका, नेपाल सहित अन्य देशों में होली अपने अंदाज में लोग मनाते हैं। होली में लोग अपने तरीके से रंग, गुलाल, अबीर या पानी, फूलों, इत्र   से खेलते हुए इस पर्व का आनन्द लेते हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…

मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking