News Addaa WhatsApp Group Join करें

दिल्ली की सभी यूनिवर्सिटीज की परीक्षाएं रद्द, बिना Exam के जल्द दी जाएगी डिग्री- मनीष सिसोदिया।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 11, 2020  |  9:53 AM

1,135 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दिल्ली की सभी यूनिवर्सिटीज की परीक्षाएं रद्द, बिना Exam के जल्द दी जाएगी डिग्री- मनीष सिसोदिया। WhatsApp
Responsive image

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने विश्वविद्यालयों के लिए परीक्षा रद्द कर दी है. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली राज्य के जितने भी विश्वविद्यालय हैं उनकी आगामी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट कर दिया जाएगा.

आपके लिए और..- फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ...

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ”सभी यूनिवर्सिटीज़ को फाइनल एग्ज़ाम कैंसिल कर छात्रों के इवैल्युएशन का कोई पैमाना तैयार कर डिग्री जल्द से जल्द देने के लिए कहा गया है. कोरोना की वजह से एग्ज़ाम लेना और डिग्री न देना अन्याय होगा. ये निर्णय स्टेट यूनिवर्सिटीज़ के लिए लिया गया है.’
सिसोदिया ने कहा, ”दिल्ली के अंदर आने वाली सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़ के लिए केंद्र को निर्णय लेना है. इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख निवेदन किया है कि दिल्ली सरकार जैसा फैसला देश की दूसरी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़ के लिए भी लिया जाए.”

दिल्ली में कोरोना के 1 लाख से ज्यादा मरीज

बता दें कि भारत में कोरोना से प्रभावित राज्यों की लिस्ट में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तीसरे पायदान पर है. यहां अभी तक 109140 संक्रमण के मामले सामने आए हैं. जिसमें से 3300 संक्रमित लोगों की मौत हो गई है. वर्तमान में दिल्ली में 21146 संक्रमित मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं. वहीं अब तक 84694 संक्रमितों का सफल इलाज हुआ है.
मालूम हो कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली देश के ऐसे राज्यों में शामिल हो गए हैं जहां कोरोना का संक्रमण 1 लाख के आंकडें को पार कर चुका है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

आजकल WhatsApp हर स्मार्टफोन यूजर की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking