News Addaa WhatsApp Group Join करें

दिव्यांग कल्पेश ने 12 वीं में मारी बाजी! जिलाधिकारी ने स्वयं जाकर किया पुरस्कृत।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jul 29, 2020  |  1:56 PM

1,600 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दिव्यांग कल्पेश ने 12 वीं में मारी बाजी! जिलाधिकारी ने स्वयं जाकर किया पुरस्कृत।

पालघर। हौसला के उड़ान के लिए दोनों हाथ की नही जज्बा और लगन के साथ मेहनत की जरूरत पड़ती है। ऐसे में पालघर जिला/तहसील के कल्लाले निवासी बारहवीं के विद्यार्थी दिव्यांग कल्पेश विलास दौडा ने दोनों हाथ नही होने के बावजूद प्रतिकूल परिस्थितियों में हौसलों के बल पर प्रतिभाशाली बनकर 68% अंक अर्जित करते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है।
जिले का नाम रोशन कर रहे दिव्यांग कल्पेश विलास की परिश्रमपूर्वक शिक्षा की लगन निष्ठा से अभिभूत हो पालघर के जिलाधिकारी डाँ. कैलाश शिंदे स्वयं सोमवार को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों में पालघर तहसीलदार सुनील शिंदे समेत तमाम लावा लश्कर के साथ गुणवंत विद्यार्थी कल्पेश के अत्यंत सुदूर ग्रामीण ईलाके के घर जाकर जहां प्रथम स्थान में उत्तीर्ण होने की बधाई दी है। वहीं 20000/-रुपयें की प्रोत्साहन स्वरूप चेक प्रदान करते हुए परिवार के उनके माता पिता दोनों बहनों को नये कपड़ों के साथ खाद्यान्न सामग्रियां भेंट की है।
      जिलाधिकारी डाँ. कैलाश शिंदे ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि होनहार कल्पेश की आगे की शिक्षा संबंधी समूचे खर्चे सरकारी योजनाओं के तहद जिलाधिकारी, प्रांत और तहसीलदार कार्यालय की ओर से वहन किया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिकूल परिस्थितियों में मूल अधिकार शिक्षा के अधिकार से किसी को बंचित रखा नही जा सकता है। इसके लिए हर मुमकिन कोशिश की जायेगी।

आपके लिए और..- पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking