News Addaa WhatsApp Group Join करें

दीवान का रिश्वत लेने का वीडियो हुआ वायरल, कुशीनगर के इस थाना का है मामला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 13, 2021  |  8:03 PM

3,241 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दीवान का रिश्वत लेने का वीडियो हुआ वायरल, कुशीनगर के इस थाना का है मामला! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर | कुशीनगर के हनुमानगंज थाने पर तैनात एक दीवान का गाड़ी छोड़ने के नाम पर दो हजार रुपये की रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। न्यूज़ अड्डा इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता मगर ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस की छवि दागदार हो रही है।

आपके लिए और..- उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने दीवान द्वारा रुपये की पेशकश की बात पर चुप है। लेकिन दीवान द्वारा रुपये लेने की बात से इंकार किया है। सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हनुमानगंज थाने के हेड मुर्हरिर, महराजगंज जिले के बीसोखोर निवासी संजय से गाड़ी छोड़ने के नाम पर तीन हजार की डिमांड करते हुए दिख रहे हैं लेकिन संजय पैसे नहीं होने की दुहाई देते हुए गाड़ी छोड़ने का गुहार लगा रहा है।

मालूम हो कि महराजगंज जिला निवासी संजय पनियहवा आया था।जहां वाहन चेंकिग के दौरान कागजात उपलब्ध नहीं होने के अभाव में उसकी गाडी दीवान द्धारा पकड ली गयी। वीडियो में दीवान कहते हुए दिख रहे हैं कि अगर गाड़ी सीज हो गयी तो दस हजार रुपये लगेंगे। अगर सीज नही हुई है तो तीन हजार जमा करना होगा।

वीडियो देखने के लिए निचे क्लिक करे!

दीवान का रिश्वत लेने का वीडियो हुआ वायरल कुशीनगर के इस थाना का है मामला! देखे पुरा विडीओ

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…

मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking