News Addaa WhatsApp Group Join करें

दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर पहुंचें सीएम योगी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 26, 2021  |  4:06 PM

917 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर पहुंचें सीएम योगी WhatsApp
Responsive image
  • दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर पहुंचें सीएम योगी
  • राममंदिर निर्माण को लेकर होगी अहम बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुढ़वा मंगल की संध्या पर मंगलवार को गोरखपुर आएंगे। अपने इस दौरे में सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में शहर के बड़े उद्यमियों के साथ बैठक कर श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान पर चर्चा कर समर्थन की अपील करेंगे।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी...

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय, आरएसएस के सर सह कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के इस बैठक में शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। इस बैठक में आरएसएस के स्थानीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों के खाते में योजना अंतर्गत दूसरी एवं तीसरी किस्त स्थानांतरित करेंगे।
सीएम जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने इस प्रवास में कुशीनगर जिले में हो रही राष्ट्र संत मोरारी बापू की रामकथा सुनने भी जा सकते हैं। खबर लिखे तक प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking