News Addaa WhatsApp Group Join करें

नगर विकास संकल्प पत्र का क़ृषि मंत्री ने किया विमोचन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 1, 2023  |  8:31 PM

166 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नगर विकास संकल्प पत्र का क़ृषि मंत्री ने किया विमोचन

कसया, कुशीनगर । नगर पंचायत बनने के बाद आर्दश नगर पंचायत का दर्जा मिला। पर्यटकों के लिए पथिक नोवास का निर्माण कराया गया। संग्रहालय बना। कसया से कुशीनगर जाने वाली सड़क और कसया नगर गोला बाजार से गोपालगढ़ जाने वाली सड़कों का विकास कराया गया। कुशीनगर में विद्युत सब स्टेशन बना कर नगर को 18 घण्टे विजली सुनिश्चित करायी गयी। नगर का विकास भाजपा की देन है। पिछली योगी सरकार ने नगरपंचायत को नगरपालिका बनाने का फैसला किया। ताकि नागरिको को और सुबिधाएं मिल सके। इनसे जुड़े गांवों को शहरी सुबिधायें मिल सके। दुर्भाग्य यह रहा कि भाजपा चेयरमैन का चुनाव हार गई। और विकास के जो पैसे दिए गए सपा के चेयरमैन और सहयोगियों ने आपस मे बांट लिया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

उक्त बाते क़ृषि राज्य मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नगर कसया भाजपा निकाय चुनाव कार्यालय पर नगर विकास संकल्प पत्र विमोचन के दौरान कहीं l क़ृषि मंत्री ने आगे कहा कि कुशीनगर एक सर्वोत्तम नगरपालिका बने और प्रदेश के निकायों की तरह बेहतर सुविधा दिया जा सके,इसके लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताएंl

इस मौके पर विधायक पीएन पाठक, राधेश्याम गोंड, राकेश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, चमन यादव, उमेश सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, कस्तूर चंद जायसवाल, अनिल प्रताप राव, डा.टी. एन सिंह, विनोद गिरी, शैलेन्द्र दत्त शुक्ला, विनय राय, दिनेश तिवारी आदि सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking