News Addaa WhatsApp Group

नवजात बेटी के साथ ड्यूटी कर रही महिला IAS, 22 दिन पहले हुई डिलीवरी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 13, 2020  |  10:24 AM

1,103 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नवजात बेटी के साथ ड्यूटी कर रही महिला IAS, 22 दिन पहले हुई डिलीवरी

गाजियाबाद में एक महिला अधिकारी की सरकारी दफ्तर में दुधमुंहे बच्चे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. लोग इस IAS अधिकारी की खूब तारीफ कर रहे हैं.

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

गाजियाबाद के मोदीनगर की एसडीएम आईएएस सौम्या पांडेय ने करीब22 दिन पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया है. उन्होंने ज्यादा आराम नहीं किया और अब फिर से ड्यूटी जॉइन कर ली है. दफ्तर में अपने कामकाज के साथ-साथ वे मां होने का फर्ज भी वो बखूबी निभा रही हैं. काम के प्रति उनकी निष्ठा को देखकर लोग भी उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

एक आईएएस अधिकारी होने के कारण उनपर कई प्रशसानिक भार हैं. कोरोना काल में उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं. इधर कोरोना काल में नवजात के पालन पोषण की चिंता अलग. सौम्या पांडेय इन दोनों परिस्थितियों के बीच सामंजस्य बैठा रही हैं.

वे नन्हीं बच्ची को लेकर अपने कार्यालय आ रही हैं और अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं. सौम्या कहती हैं कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए वह अपने साथ-साथ बच्ची का भी विशेष ध्यान रखती हैं और सभी फाइलों को भी वह बार-बार सैनिटाइज करती हैं.
सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद इस पूरे मामले पर जब आजतक ने उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि अपने अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग भी उन्हें इस दौरान लगातार मिला है.
बता दें कि मूल रूप से प्रयागराज की निवासी सौम्या पांडेय 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. एक अधिकारी होने के नाते जहां उनपर दायित्वों को पूरा करने की जिम्मेदारी है, वहीं एक मां का रोल निभाना भी उनके लिए बेहद जरूरी है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking